Raipur News : 9 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी के घर चलेग बुलडोज़र, नोटिस जारी

रायपुर | Raipur News : राजधानी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। इस  अपराध ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

बता दे कि 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65) के खिलाफ अब नगर निगम सख्त कार्रवाई करने जा रही है। आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रायपुर की मेयर मीनल चौबे ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का मकान नियमों के खिलाफ बना हुआ है। तय समय सीमा तक जवाब नहीं मिलने पर निगम द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

अब्दुल अंसारी नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी। चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का वीडियो भी सामने आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *