Raipur IND vs NZ Match: राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 महामुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर टिकटों की दरें और बिक्री की प्रक्रिया तय कर दी गई है। (Raipur India vs Newzealand Match)

छात्रों के लिए विशेष रियायत दी गई है। स्टूडेंट टिकट 800 रुपये में उपलब्ध होगी, जिसमें एक छात्र को केवल एक ही टिकट (Raipur Cricket Match tickets) मिलेगी। अपर सिटिंग की टिकट 2000 रुपये रखी गई है। वहीं लोअर सिटिंग की टिकट 2500, 3000 और 3500 रुपये में उपलब्ध होगी। सिल्वर श्रेणी की टिकट 7500 रुपये, गोल्ड 10000 रुपये और प्लैटिनियम टिकट 12500 रुपये में मिलेगी। कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 25000 रुपये निर्धारित की गई है। (रायपुर इंडिया न्यूजीलैंड मैच)

टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन होगी। 15 जनवरी की रात 7:30 बजे से http://www.ticketgenie.in पर टिकट उपलब्ध कराई जाएंगी। एक व्यक्ति ऑनलाइन अधिकतम चार टिकट खरीद सकता है। ऑनलाइन खरीदी गई टिकटों का फिजिकल रिडेंप्शन 19 जनवरी से किया जा सकेगा।


मैच के दौरान स्टेडियम के भीतर फूड व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मैदान के अंदर खाद्य सामग्री बेचने वाले सभी विक्रेताओं को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने का रेट लिखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में भी फूड मेन्यू और उसकी कीमत स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
