Raigarh Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिलता है ताजा मामला रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें, हादसा रायगढ़- सारंगढ़ मार्ग पर ग्राम तेतला हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि पिता अपने बेटे के साथ स्कूटी से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही पिता और पुत्र ने दम तोड़ दिया। वहीं गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
