CG Accident: 50 बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार…

CG Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रफ्तार का घर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला जांजगीर-चांपा जिले से सामने आया है। जहां हसदेव पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में करीब 50 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

बता दें, टक्कर के कारण कई बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक और स्कूल प्रबंधन तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित बस से उतारकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। फिलहाल, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *