Rajim Murder: सड़क किनारे युवक की मिली लाश; 11 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश पर वारदात को दिया था अंजाम

Rajim Murder

Rajim Murder: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में रविवार रात सड़क किनारे एक युवक की छत-विछत अवस्था में लाश बरामद हुई थी। देवरी में हुए हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे की भीतर धरदबोचा। पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे और पत्थर से मारकर युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की पहचान चंदू तारक के रूप में की गई है।

मृतक हितेश तारक उर्फ चंदू तारक आदतन अपराधी था। उसके खिलाफ मारपीट, चोरी के 8 अपराध और 9 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई राजिम थाना में दर्ज है l 11 आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसकी हत्या की थी और लाश को सड़क किनारे फेंक दिया था।

Rajim Murder: सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *