CG News: हाथी के हमले में अधेड़ की मौत, मवेशी चराकर लौट रहे थे घर

CG News

CG News: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज अंतर्गत ग्राम लौटान में गुरुवार देर शाम एक जंगली हाथी के हमले में अधेड़ ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक लोकनाथ यादव मवेशी चराकर जंगल के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में उनका आमना-सामना एक एकल नर हाथी से हो गया। अचानक हुए इस सामना के बाद हाथी ने आक्रामक होकर ग्रामीण पर हमला कर दिया और पैरों तले कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को लेकर वन विभाग द्वारा पहले ही सूचना दी गई थी, लेकिन रोज़गार और आजीविका की मजबूरी के चलते लोकनाथ यादव जंगल की ओर गए थे। दुर्भाग्यवश यह हादसा उसी दौरान घटित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और कापू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर अकेले न जाएं, विशेषकर रात के समय आवाजाही से बचें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *