Train Fare Hike: आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर, जानिए कितना बढ़ा किराया

Train Fare Hike: आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर, जानिए कितना बढ़ा किराया

Train Fare Hike: भारतीय रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज से झटका लग गया है। शुक्रवार से रेल किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर पर 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। हालांकि उपनगरीय ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट (MST) धारकों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ट्रेन का सफर महंगा (Train Ticket Mahanga)

रेल मंत्रालय ने 21 दिसंबर को किराया बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसे 26 दिसंबर से लागू किया गया है। यह साल 2025 में दूसरी बार रेल किराए में बढ़ोतरी है। इससे पहले जुलाई महीने में भी यात्रियों को महंगाई का सामना करना पड़ा था।

रेलवे ने बढ़ाए किराए (Train Ticket Price Hike)

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी साधारण ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है. 216 से 2,250 किमी तक के किराये में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किमी और एसी में 2 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ा है. राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत समेत अन्य विशेष ट्रेनों में भी श्रेणी के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी. उन लोगों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, जिन्होंने 26 दिसंबर से पूर्व टिकट बुक किया है.

कितना बढ़ेगा किराया ?

• 215 किलोमीटर तक दूरी में कोई वृद्धि नहीं

• 216 से 750 किलोमीटर की दूरी में 5 रुपये की वृद्धि

• 751 से 1250 किलोमीटर की दूरी में 10 रुपये की वृद्धि

• 1251 से 1750 किलोमीटर की दूरी में 15 रुपये की वृद्धि

• 1751 से 2250 किलोमीटर की दूरी में 20 की वृद्धि

Train Fare Hike: इस दिन से महंगा होगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए किराए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *