Raipur Breking: कलिंगा यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से नाइजीरियन छात्र ने लगाई छलांग! विदेशी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Raipur Breking: कलिंगा यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से नाइजीरियन छात्र ने लगाई छलांग! विदेशी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Raipur Breking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में एक नाइजीरियन छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से गिरने के बाद एमबीए सेकेंड ईयर के छात्र सैम की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। (कलिंगा यूनिवर्सिटी नाइजीरियन छात्र की मौत)

जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर को यूनिवर्सिटी परिसर में सैम (Nigerian Student Sam Death) का एक विदेशी छात्रा से विवाद हुआ था। आरोप है कि सैम छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ कर रहा था, इसी दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड को देखते ही सैम वहां से भागने की कोशिश करने लगा और बिल्डिंग से नीचे उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (Kalinga University Nigerian student death Raipur)

घटना के बाद नाइजीरियन छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड मौके से भाग निकले थे। लेकिन दोनों ने भिलाई थाने में जाकर सरेंडर किया है। मंदिर हसौद थाना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य आरोपी फरार है। पुलिस जिसकी तलाश में जुट गई है। (Nigerian student death in Raipur)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *