Raipur Accident: कार और सांड  की जोरदार टक्कर, मौके पर मौत 

expressway in Raipur

रायपुर। Raipur Accident: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहाँ मंगलवार को एक्सप्रेस-वे पर  बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक सांड आ जाने से वाहन उससे टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

हादसे में कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है, जबकि दुर्घटना में सांड की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *