CG BIG BREAKING : दुसरे जाति की लड़की पसंद नही थी, उतार दिया मौत के घाट, सेप्टिक टैंक में छुपाई बहु की लाश

कबीरधाम | CG BIG BREAKING : जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रेम संबंध से नाराज एक पिता ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए गला दबाकर और कीटनाशक पिलाकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

 

मामला उस वक्त सामने आया जब युवक भोजराम पटेल ने अपनी पत्नी कामनी निषाद के अचानक लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। बताया गया कि वह 7 नवंबर को बिना बताए कहीं चली गई थी। पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी कुछ और ही निकलकर सामने आने लगी।

 

तलाश के दौरान पुलिस को परिजनों के बयानों में कई सुराग मिले। शक की सुई जब घर के भीतर घूमी तो पुलिस ने पिता जहल पटेल से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने सच कबूला, आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे बेटे का प्रेम संबंध मंजूर नहीं था, क्योंकि लड़की दूसरी जाति की थी। इसी गुस्से  में उसने कामनी निषाद की पहले गला दबाकर हत्या की, फिर कीटनाशक पिलाया और शव को अपने ही घर के सेप्टिक टैंक में छुपा दिया।

 

अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस टीम, एफएसएल और गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। सेप्टिक टैंक को तुड़वाकर जब शव बाहर निकाला गया, तो हर कोई सन्न रह गया। मौके से कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद किया गया, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। आरोपी जहल पटेल के खिलाफ हत्या और सबूत छुपाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

                                                                आरोपी जहल पटेल गिरफ्तार 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *