Raipur News: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत राज्य के 18 जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Raipur News: रायपुर। राज्य स्तरीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान अंतर्गत वर्कशॉप का आयोजन 11 दिसंबर को किया गया। भारत सरकार द्वारा फाइलेरिया मुक्ति अभियान के अंतर्गत मितानिन जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। इस पर एक और कड़ी को जोड़ने के लिए जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को इस अभियान से जोड़ने का कार्य वर्कशॉप कर रही है। आगामी 9 फरवरी से यह अभियान छत्तीसगढ़ में प्रभावी रूप स लागू किया जायेगा, जिसके लिए स्वास्थ्य अधिकारीयों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस आयोजन के बारे में सीनियर डायरेक्टर हेल्थ एंड न्यूट्रीशन डॉ. राजश्री दास ने बताया कि फाइलेरिया(हाथीपांव) एक वेक्टर जनित रोग है। इसे होने से रोकने के लिए दवा फ्री में शासन की तरफ से उपलब्ध है। इससे जुड़ी जानकारी मितानिन देती ही है।

साथ ही साथ हम स्वास्थ्य अधिकारियों जैसे CMHOs, DMOs और VBD कंसल्टेंट को इस अभियान से जोड़ने के लिए वर्कशॉप का आज आयोजन कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *