15 दिन की नवजात बालिका को चांपा रेलवे स्टेशन में छोड़ गए निष्ठुर मां-बाप, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा जिला के चांपा से बड़ा ही मार्मिक घटना सामने आई है जहां महज 10-15 दिन की नवजात बालिका को उसके ही परिजन लावारिस हालत में छोड़ गए है। जैसे इस मामले की सूचना महिला-बाल विकास विभाग को मिली उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नवजात बालिका को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया है। चांपा रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली इस बच्ची की जान बचाने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।

9 दिसम्बर की है घटना –

यह पूरा मामला 9 दिसंबर को सामने आया, जब चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर 10 से 15 दिन की एक नवजात बालिका लावारिस हालत में मिली। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट –

नवजात को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका चिकित्सा परीक्षण हुआ। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति  के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर, उसे सुरक्षित संरक्षण के लिए कोरबा स्थित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *