CG TET 2026: शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए कब होगा एग्जाम…

CG TET 2026

CG TET 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 1 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के 20 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 13 नवंबर से 9 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे. 9 दिसंबर को शाम 6 बजे तक त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाएगा. एक फरवरी को दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी.

पहली पाली में पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के अध्यापन के लिए सुबह 9.30 से 12.15 बजे तक और दूसरी पाली में छठवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के अध्यापन के लिए दोपहर 3 से शाम 5.45 बजे तक परीक्षा होगी. इसके लिए 20 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *