Bijapur Encounter: बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर, ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक बरामद

Bijapur Encounter

Bijapur Encounter: बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मंगलवार सुबह से चली मुठभेड़ में अब तक 6 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से ऑटोमैटिक हथियार, इंसास राइफल, स्टेनगन, .303 राइफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की गई है। क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर फायरिंग की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार, माओवादियों की सक्रियता की सूचना पर DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा और STF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 10 बजे माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में यह मुठभेड़ हुई।

SP ने की पुष्टि

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि ऑपरेशन जारी है और जंगल में सर्चिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से अब तक 6 नक्सलियों के शव मिले हैं। बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री यह संकेत देते हैं कि मारे गए माओवादी बड़े दल का हिस्सा थे।

इलाके में अतिरिक्त बल तैनात

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। साथ ही आसपास के संभावित इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *