Jashpur Elephant Attack: खेत गए पिता-पुत्र पर हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौके पर मौत

Jashpur Elephant Attack

Jashpur Elephant Attack: जशपुर जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के गढ़ाकटा गांव में गुरुवार देर शाम जंगली हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने दो बेटों के साथ खेत गया था। इसी दौरान खेत के नज़दीक झाड़ियों के बीच मौजूद दो हाथियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

Jashpur Elephant Attack

हमले के दौरान दोनों बेटे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन बुजुर्ग हाथियों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *