Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में मंगलवार को हुए भीषण रेल हादसे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने हादसे को लेकर केंद्र सरकार और रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।



बिलासपुर रवाना होने से पहले धरसींवा में मीडिया से बातचीत में दीपक बैज ने कहा कि इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि वह घायलों की स्थिति जानने और घटना के कारणों को समझने के लिए बिलासपुर जा रहे हैं।
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि एक ही ट्रैक पर मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन का संचालन रेलवे की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा, “रेल मंत्रालय को बताना चाहिए कि कैसे एक ही ट्रैक पर मालगाड़ी और यात्री गाड़ी का परिचालन कैसे संभव है। यह प्रबंधन की विफलता है और इसके लिए केंद्र सरकार और रेलवे पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।”
![]()

उन्होंने आगे कहा कि हर साल देश में कई बड़े रेल हादसे हो रहे हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नई तकनीक लगाने के दावे सिर्फ कागजों में दिखते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
दीपक बैज ने बिलासपुर रेलवे के एक अधिकारी का हादसे के दौरान हंसते हुए वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह संवेदनहीनता और गैरजिम्मेदारी का उदाहरण है।
इस दौरान उनके साथ रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के दावेदार भावेश बघेल सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
मृतकों के नाम
लोको पायलट विद्या सागर
अंकित अग्रवाल
प्रिया चंद्रा
प्रमिला वस्त्रकार
मानमति यादव
शीला यादव
अर्जुन यादव
20 घायल यात्रियों के नाम
1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष
