Raipur Accident: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 20 वर्षीय युवक की मौत, 4 की हालत नाजुक

Raipur Accident

Raipur Accident: अभनपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके में सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छाटा सोनसिली मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, परसदा (सोंठ) निवासी 20 वर्षीय मनीष तारक पिता अश्वनी तारक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान छाटा सोनसिली मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर जा गिरे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनीष तारक को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है, साथ ही दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *