Jagdapur Suicide: “पापा ससुराल वाले मुझे दहेज के लिए घसीट-घसीटकर मारते हैं”, महिला ने छत से कूद कर दी जान

Jagdapur Suicide:

Jagdapur Suicide: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करपावंड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपने पिता के नाम एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और चीरहरण जैसी शर्मनाक हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है और आरोपी पति सतेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पापा, मैं तंग आ गई हूं…

मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा- “आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं। मुझे मेरे ससुराल वाले घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। आप लोगों को भी गालियां देते हैं। मुझे यहां बिल्कुल भी प्यार नहीं मिलता। आज उन्होंने मेरा चीरहरण किया है। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना, उसमें सबूत मिलेगा। पापा मैं तंग आ गई हूं, इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं। आप अपना ख्याल रखना।”

पति नहीं ले जाता था डॉक्टर के पास, मारता-पीटता था…

मृतका ने आगे लिखा – “मेरी तबियत खराब रहती है। सिरदर्द और कमर दर्द हमेशा रहता है, लेकिन पति कभी डॉक्टर के पास नहीं ले जाता। कहने पर मारता-पीटता है। ससुराल वाले कहते हैं कि तेरे पिता ने तुझे कुछ नहीं दिया। आप 15 अक्टूबर की सुबह 7:35 का CCTV फुटेज देखना, जिसमें घर वाले मेरी पिटाई कर रहे हैं। अब मैं सहन नहीं कर सकती।”

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

ASP महेश्वर नाग ने बताया कि महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अलग-अलग लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108, 115 (2), 296, 351 (2) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *