Bilaspur Suicide: कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह से था परेशान

Bilaspur Suicide:

Bilaspur Suicide: बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें वार्ड क्रमांक 9 में ताम्रकार ज्वेलर्स के सामने रहने वाले कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

जानकारी के मुताबिक, सुबह परिजन दरवाजा खटखटाने गए, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर रोशनदान से झांककर देखा गया, तो पवन गुप्ता फांसी के फंदे पर झूलते मिले।

परिवारिक तनाव था आत्महत्या का कारण

परिजनों ने बताया कि पवन गुप्ता का कुछ साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में थे। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *