Raigarh News: बीच सड़क पर मिला इंसानी पुतले का कटा सिर, नारियल भी चढ़ाया; तंत्र-मंत्र या डराने की साजिश?

Raigarh News:

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के ठेला चौक वार्ड नंबर 16 और 39 के बीच में किसी ने इंसानी पुतले का कटा हुआ सिर रख दिया। सिर के पास लाल निशान और नारियल भी रखे हुए मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना 16 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। (Raigarh insani putla viral video)

सुबह जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कई लोगों ने इसे तंत्र-मंत्र या काला जादू से जोड़कर देखा, वहीं कुछ लोगों ने इसे डर फैलाने की साजिश बताया।

लोगों में फैली दहशत, पुलिस से जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- रायगढ़ पुलिस और पुलिस कप्तान साहब से निवेदन है कि इस मामले की तत्काल जांच की जाए, क्योंकि हर बार कुछ न कुछ इसी चौक में ही होता है। (Raigarh human effigy head on road)

लोगों का कहना है कि यह घटना सिर्फ मजाक या अफवाह नहीं, बल्कि आम जनता में भय पैदा करने की कोशिश हो सकती है।

Raigarh insani putla ka kta sir

काले निशान और नारियल ने बढ़ाई चिंता (Raigarh insani putla ka kta sir)

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुतले के सिर के पास लाल दाग और नारियल रखे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि ये काली मुर्गी के खून के निशान हैं, जिससे यह मामला और रहस्यमय हो गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह सिर किसने रखा और इसका उद्देश्य क्या था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *