CG Weather Update: राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे यानी शुक्रवार और शनिवार तक वर्षा गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके बाद 5 से 10 अक्टूबर तक बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश नहीं होगी, केवल हल्की से मध्यम वर्षा अथवा बूंदाबांदी की स्थिति रहेगी। वहीं, 10 अक्टूबर के बाद हवा की दिशा बदलने के साथ मानसून की विदाई संभावित है।

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया।
यलो अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया।

33 डिग्री के साथ राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म
गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई. बदली-बारिश के कारण प्रदेश के सभी स्थानों में तापमान 35 डिग्री से कम ही रहा. सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया. यहां पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि सबसे कम तापमान पेंड्रा में 19.6 डिग्री दर्ज हुआ.
राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 31.5 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 23.5 डिग्री दर्ज हुआ. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं होगा. मानसून विदाई पश्चात ही इसमें बदलाव देखने को मिलेगा।
रायपुर में आज का मौसम
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान मेघमय रहेगा. गरज-चमक के साथ देर शाम और रात्रि में बारिश संभावित है.
