CG News: युवक ने गाय के साथ किया घिनौनी हरकत, लोगों ने की जमकर पिटाई

CG News

CG News: Dongargarh: नवरात्रि की समाप्ति और विजयादशमी जैसे पावन पर्व के दिन डोंगरगढ़ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। शहर के करबला चौक क्षेत्र में एक युवक द्वारा गौ माता के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का मामला उजागर हुआ है। यह पूरा कृत्य वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

जैसे ही वीडियो लोगों के बीच पहुंचा, स्थानीय नागरिक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे। बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसका जुलूस निकालते हुए थाने तक पहुंचाया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं घटनाएँ

चौंकाने वाली बात यह है कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। कुछ महीने पहले भी समीपवर्ती गांव में इसी प्रकार की घिनौनी हरकत सामने आ चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *