CG Flood Update: बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव से पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कहा- हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

CG Flood Update: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से महानदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रायगढ़ जिले के सरिया तहसील के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। हालात का जायजा लेने वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी राहत एवं बचाव दल के साथ नाव से जलमग्न गांव बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

CG Flood Update: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से महानदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रायगढ़ जिले के सरिया तहसील के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। हालात का जायजा लेने वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी राहत एवं बचाव दल के साथ नाव से जलमग्न गांव बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

वित्त मंत्री ने बाढ़ से घिरे गांवों में माताओं, बहनों, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं से बातचीत कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रभावित लोगों को हर जरूरी सुविधा देने के निर्देश

ओपी चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी सामग्री समय पर पहुंचाई जाए। उन्होंने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में लगातार जुटे हुए हैं। महानदी के जलस्तर और बाढ़ प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार राहत कार्यों को और तेज किया जाएगा ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *