Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 सितंबर को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,409 रुपए घटकर 1.52 लाख रुपए पर आ गई है।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 3,967 रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए पर पहुंच गई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत 1.55 लाख रुपए और चांदी के दाम 2.35 लाख रुपए प्रति किलो थे।

इस साल सोना 19 हजार महंगा

इस साल सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साल 2026 में अब तक सोना करीब 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

Gold Silver Price Today

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो अब 2.31 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर भी बनाया था।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड सोना ही खरीदें – हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ प्रमाणित सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।

कीमत की जांच करें – सोना खरीदने से पहले उस दिन के भाव को अलग-अलग माध्यमों से जरूर जांच लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं।

मेकिंग चार्ज पर ध्यान दें – गहने बनवाते समय ज्वेलर्स द्वारा लिया जाने वाला मेकिंग चार्ज तय नहीं होता है। ग्राहक इस पर बातचीत कर सकते हैं और शुल्क का पूरा विवरण मांग सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *