CG News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन में 1.49 लाख का गबन

CG News: दुर्ग जिले में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को महिला कर्मचारी के वेतन में 1 लाख 49 हजार 384 रुपये के कथित गबन के मामले में मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

जानकारी के अनुसार, दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी शुभांगी मराठे ने कुलपति से वेतन में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति का गठन किया। जांच रिपोर्ट, बैंक अभिलेखों और यूपीआई लेन-देन की जांच में कथित वित्तीय अनियमितता सामने आई।

हर माह 11,515 रुपये वेतन में से मिलते थे केवल 2,200 रुपये

जांच में पाया गया कि महिला कर्मचारी को प्रतिमाह 11,515 रुपये वेतन स्वीकृत था, लेकिन कथित रूप से उसे केवल 2,200 रुपये ही दिए जाते थे। आरोप है कि शेष राशि दबाव बनाकर फोनपे और पेटीएम के माध्यम से उदय कुलदीप के खाते में ट्रांसफर करवाई जाती थी। जांच के अनुसार, 6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 के बीच इस तरह कुल 1 लाख 49 हजार 384 रुपये का गबन किया गया।

डिजिटल लेन-देन के साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

विश्वविद्यालय प्रशासन की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कुलसचिव से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, प्रशासनिक पद का कथित दुरुपयोग कर कर्मचारी पर दबाव बनाया गया और वेतन की राशि डिजिटल भुगतान के माध्यम से स्थानांतरित करवाई गई। मामले में बैंक दस्तावेज, यूपीआई लेन-देन और अन्य संबंधित अभिलेख जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *