Bemetara School Suicide: Boys स्कूल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या

Bemetara School Suicide: बेमेतरा शहर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित साइकिल स्टैंड के टीन शेड में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Bemetara School Suicide: बेमेतरा शहर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित साइकिल स्टैंड के टीन शेड में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।tc

मृतक की पहचान रूद्र साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच जारी

प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि युवक फंदे से लटका मिला है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *