CG News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में लगातार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के राऊरपुर गांव में कच्चे मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।![]()
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात हुई लगातार बारिश के बाद रविवार सुबह मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वंशिका कोसले (12) और राधिका कोसले (9) घर के आंगन में खेल रही थीं। दोनों मलबे में दब गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला भी घायल हुई है, जिसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून छत्तीसगढ़ के करीब 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर चुका है। बस्तर संभाग में सबसे बेहतर स्थिति होने के बावजूद सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजनांदगांव समेत कई जिलों में अब तक सामान्य से 80 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है।

