CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी तपिश, रायपुर में तापमान 41.2 डिग्री, कई इलाकों में लू जैसे हालात

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज हो गया है और प्रदेश का मध्य हिस्सा अब भीषण गर्मी की चपेट में आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में कई इलाकों में लू जैसे हालात बनने की संभावना है।

tcw

मंगलवार को राजधानी रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

CG Weather Update

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में भी पारा ऊपर चढ़ा है और आने वाले समय में इसमें और वृद्धि होने के आसार हैं। मध्य क्षेत्र में औसत तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे कुछ इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है।

हालांकि बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में अभी गर्मी का असर कम है और वहां माह के अंतिम दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update:

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में 15 अप्रैल को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *