RTE Admission 2026: RTE के तहत नहीं पढ़ सकेंगे गरीब बच्चे ?

RTE Admission 2026

RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत होने वाले प्रवेश को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने RTE के तहत विद्यार्थियों को एडमिशन नहीं देने का ऐलान किया है, जिससे राज्य के 6 हजार से अधिक निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। (आरटीई एडमिशन 2026)

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा RTE के तहत दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे निजी स्कूलों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हाईकोर्ट ने भी निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। (RTE प्रवेश समस्या)

उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल प्रबंधन ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया, लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में असहयोग आंदोलन के तहत यह निर्णय लिया गया है कि अब निजी स्कूल RTE के तहत आवंटित विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देंगे। (RTE Lottery Process)

इस फैसले से हजारों गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर सीधा असर पड़ सकता है, जो RTE के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे हैं। (आरटीई आवेदन प्रक्रिया)

RTE Admission 2026: RTI एडमिशन प्रक्रिया सुस्त, सिर्फ 62% आवेदनों की जांच पूरी; 14 हजार से ज्यादा लंबित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *