Bilaspur Bird Flu: बर्ड फ्लू के बीच लापरवाही! चिकन दुकानें बंद, रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से उतरे चूजे

Bilaspur Bird Flu

Bilaspur Bird Flu: न्यायधानी बिलासपुर में बर्ड फ्लू के खतरे के बीच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। एक ओर जहां संक्रमण को रोकने के लिए शहर में चिकन दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, वहीं दूसरी ओर चूजों की सप्लाई खुलेआम जारी है।

रविवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में चूजों की खेप पहुंची, जिसे बिना किसी रोक-टोक के उतारा गया। जानकारी के अनुसार ये चूजे दिल्ली से मंगाए गए थे। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान न तो कोई विशेष सुरक्षा व्यवस्था नजर आई और न ही प्रशासन की कोई सख्त निगरानी दिखाई दी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में चूजों को खुलेआम स्टेशन पर उतारते देखा जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *