Raipur Suicide: रायपुर में महिला ने लगाई फांसी, 22 सालों से नहीं हो रहा था बच्चा

Raipur Suicide

Raipur Suicide: रायपुर में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 36 वर्षीय पिंकी गुप्ता के रूप में हुई है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। (रायपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या)

गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार, मृतका ने अपने कमरे में चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। गुरुवार रात जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो पिंकी का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चुनरी का बनाया फंदा, कमरे में मिली लाश (Raipur woman suicide)

गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार, पिंकी गुप्ता के पति सुरेश गुप्ता क्षेत्र में घूम-घूमकर बर्तन बेचने (फेरीवाला) का काम करते हैं। वे मूल रूप से गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और लंबे समय से रायपुर के गुढ़ियारी में रह रहे थे।

गुरुवार रात जब घर के लोग कमरे में पहुंचे, तो पिंकी का शव पंखे पर चुनरी के फंदे से लटका मिला। परिजन शव को फंदे से उतारकर मेकाहारा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया।

संतान न होने का था तनाव (Gudhiyari Raipur woman suicide)

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पिंकी और सुरेश की शादी को कई साल बीत चुके थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। बच्चा न होने के कारण पिंकी और उसके पति परेशान रहते थे।

क्राइम सीन लॉक, मायके वालों ने की शिकायत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिलहाल उस कमरे को लॉक कर दिया है, जहां सुसाइड हुआ था।

मृतिका के मायके पक्ष के पहुंचने के बाद मामले में आगे की जांच करने की बात पुलिस अधिकारी कह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल पाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *