Durg Child Suicide:10 वर्षीय बच्ची ने की आत्महत्या, भाई की डांट से आहत होकर लगाई फांसी

Durg Child Suicide

Durg Child Suicide: दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बच्ची स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी। (दुर्ग में 10 वर्षीय बच्ची ने की आत्महत्या)

मिली जानकारी के अनुसार, 19 मार्च की शाम को चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur suicide Jamul) का अपने बड़े भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। भाई की डांट से आहत होकर बच्ची कमरे में चली गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। (र्ग में 10 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाई)

घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि मां ब्यूटी पार्लर गई हुई थीं। कुछ समय बाद जब पड़ोसियों और परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो बच्ची को तुरंत भिलाई के बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (Durg Jamul Child Suicide)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *