Janjgir Champa News: जांजगीर-चांपा जिले के बारगांव में एक नहर से नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के नवजात शिशु लगभग 6-7 माह का बताया जा रहा है, जिसका शव पानी में बहता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसे देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने नहर से नवजात शिशु के शव को बाहर निकाला।

1 से 2 दिन पुराना शव
नवजात शिशु का शव 1 से 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और कुछ अंगों को जांच के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
