Raipur Police Video: रायपुर में नशे में धुत पुलिस ने यात्रियों से किया विवाद, VIDEO वायरल

Raipur Police Video

Raipur Police Video: रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रेलवे पुलिस का एक जवान नशे की हालत में यात्रियों से विवाद करता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर का है। (रायपुर नशे में पुलिस जवान)

बताया जा रहा है कि जीआरपी का एक जवान शराब के नशे में था और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जवान ने बिना किसी वजह यात्रियों से बहस शुरू कर दी, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Raipur GRP Video Viral)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *