Bilaspur Plant Accident: नोवा स्पंज आयरन प्लांट में भीषण आग, 3 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

Bilaspur Plant Accident

Bilaspur Plant Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम अमेरी-अकबरी स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में देर रात भीषण आग लग गई। हादसे के समय प्लांट में कई श्रमिक काम पर तैनात थे। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (बिलासपुर के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में भीषण आग)

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात करीब 1:30 बजे हुआ। प्लांट की भट्ठियों के पास अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। (बिलासपुर आयरन प्लांट आग)

घटना के बाद घायलों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।फिलहाल पुलिस और प्लांट प्रबंधन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *