CG Budget Session 2026: बजट सत्र का चौथा दिन, प्रश्नकाल से गरमाएगा सदन; बजट पर होगी चर्चा

CG Budget Session 2026

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जहां सरकार को विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ेगा। आज का दिन राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की शुरुआत भी होगी।

CG Budget Session 20026

प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे।

सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए भी जनहित के मुद्दे उठाए जाएंगे। विधायक सुनील सोनी और अंबिका मरकाम अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विषयों को सदन में रखेंगे।

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की औपचारिक शुरुआत आज से होगी। इसके अलावा सभापति विक्रम उसेंडी प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। विधायक कुंवर सिंह निषाद और सुशांत शुक्ला याचिकाएं पेश करेंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न समितियों के निर्वाचन से संबंधित प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे, जबकि मंत्री रामविचार नेताम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के निर्वाचन से जुड़े प्रस्ताव रखेंगे।

CG Budget Session 2026: सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा, अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *