PM Kisan 22nd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये, यानी सालाना कुल 6,000 रुपये सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में दिए जाते हैं। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब अगली किस्त की बारी है। (पीएम किसान 22वीं किस्त कब आएगी)

22वीं किस्त कब आएगी? (PM Kisan 22nd Installment Date)
अब तक जारी किस्तों के पैटर्न को देखें तो 22वीं किस्त फरवरी 2026 में किसानों के खातों में आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। अनुमान है कि आम बजट के बाद फरवरी महीने में यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है। (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026)

इन वजहों से अटक सकता है पैसा
हर किस्त के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की राशि तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से अटक जाती है। सिस्टम द्वारा लाभार्थियों की जानकारी का स्वत: सत्यापन किया जाता है। जिन किसानों की जानकारी अधूरी या गलत पाई जाती है, उनकी किस्त रोक दी जाती है।

22वीं किस्त पाने के लिए अभी करें ये जरूरी काम
• सबसे पहले अपना e-KYC स्टेटस जरूर चेक करें, e-KYC पूरी नहीं होने पर किस्त नहीं मिलेगी।
• भूमि सत्यापन (Land Verification) कराना अनिवार्य है, कई राज्यों में यह शर्त लागू की गई है।
• आधार कार्ड, बैंक खाता और जमीन के दस्तावेजों में नाम, नंबर और अन्य जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।
• अगर किसी तरह की गलती दिखे, तो तुरंत PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट, नजदीकी कृषि कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर जानकारी अपडेट कराएं।
पोर्टल पर मिलती रहेगी जानकारी
किसान अपनी किस्त की स्थिति, ई-केवाईसी और पात्रता की जानकारी योजना के पोर्टल पर http://www.pmkisan.gov.in लिंक के माध्यम से देख सकते है.
