CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, 18 का रूट डायवर्ट

CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन के रखरखाव कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने 10 यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया है, जबकि 18 ट्रेनों को निर्धारित अवधि में परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गई है। (छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्द)

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द (CG Train Cancelled List May 2026)

1. 03 से 22 मई तक – 18109 टाटानगर – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द

2. 05 से 24 मई तक – 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – टाटानगर एक्सप्रेस रद्द

3. 03 से 22 मई तक – 68711 डोंगरगढ़ – गोंदिया पैसेंजर रद्द

4. 03 से 22 मई तक – 68712 गोंदिया – डोंगरगढ़ पैसेंजर रद्द

5. 03 से 22 मई तक – 68713 गोंदिया – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द

6. 03 से 22 मई तक – 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – गोंदिया पैसेंजर रद्द

7. 03 से 22 मई तक – 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – बालाघाट पैसेंजर रद्द

8. 03 से 22 मई तक – 68715 बालाघाट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द

9. 03 से 22 मई तक – 58205 रायपुर – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द

10. 04 से 23 मई तक – 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – रायपुर पैसेंजर रद्द

रेलवे प्रबंधन ने बताया है कि रखरखाव कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। 18 ट्रेनों को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी संबंधित स्टेशनों और आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *