Kedarnath Mobile Ban: केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल बैन, अब नहीं बना पायेंगे रील

Kedarnath Mobile Ban:

Kedarnath Mobile Ban: केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया रील (Kedarnath Dham Reel Ban) बनाने पर अब पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। बद्री-केदार मंदिर समिति और रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन मिलकर मंदिर परिसर को मोबाइल-फ्री जोन घोषित करने की दिशा में सख्त कदम उठाने जा रहे हैं। इसका उद्देश्य मंदिर की धार्मिक गरिमा, परंपरा और मर्यादा को बनाए रखना है। (केदारनाथ मोबाइल बैन)

प्रशासन द्वारा प्रस्तावित नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले मोबाइल फोन और कैमरे जमा कराना अनिवार्य किया जा सकता है। इसके लिए सुरक्षित लॉकर सुविधा उपलब्ध कराए जाने की योजना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाए जाने का भी प्रावधान रखा जाएगा। (Kedarnath Yatra 2026)

प्रशासन का कहना है कि मोबाइल फोन के कारण दर्शन पंक्तियों में अव्यवस्था फैल रही है, श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। हाल के वर्षों में मंदिर परिसर में रील और वीडियो बनाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। (Badrinath Kedarnath Temple)

यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही इन नियमों को लागू करने की तैयारी है, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ बाबा केदार के दर्शन कर सकें और केदारनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा बनी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *