CG Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के इन 3 न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली

CG Court Bomb Threat:

CG Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, राजनांदगांव और जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। तीनों कोर्ट को यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय तीनों जिला न्यायालयों के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर संदिग्ध मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकाला गया। डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDS) की टीमों ने परिसर की बारीकी से जांच की। (Chhattisgarh Court Bomb Threat)

राजनांदगांव जिला न्यायालय को दूसरी बार धमकी भरा मेल

राजनांदगांव जिला न्यायालय (Rajnandgaon Court Bomb Threat) को यह दूसरी बार धमकी भरा ई-मेल मिला है। बताया जा रहा है कि सुबह एक मेल आने के बाद करीब 10 बजे के आसपास एक और संदिग्ध मेल प्राप्त हुआ, जिससे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीमों ने कोर्ट परिसर के हर कोने की जांच की, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। (छत्तीसगढ़ कोर्ट बम धमकी)

गौरतलब है कि इससे पहले भी राजनांदगांव जिला न्यायालय और बिलासपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से बम लगाए जाने की सूचना दी गई थी। एहतियातन तुरंत BDS टीम को जांच के लिए भेजा गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ई-मेल कहां से भेजा गया है, इसकी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *