WhatsApp Status: WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। Meta अपने पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp को मॉनीटाइज करने की तैयारी में है। हालिया बीटा अपडेट में ऐसे संकेत मिले हैं कि आने वाले समय में WhatsApp का Status फीचर आंशिक रूप से पेड हो सकता है।

WhatsApp में एंट्री करेगा सब्सक्रिप्शन मॉडल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta फेसबुक और इंस्टाग्राम की तर्ज पर WhatsApp में भी सब्सक्रिप्शन सिस्टम लाने की योजना बना रहा है। यह बदलाव खासतौर पर WhatsApp Status से जुड़ा हो सकता है, जिसे अभी तक पूरी तरह फ्री रखा गया है।

स्टेटस देखने के लिए देने होंगे पैसे!
Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के बीटा वर्जन में ऐसा फीचर देखा गया है, जिसमें बिना विज्ञापन स्टेटस देखने के लिए यूजर्स को पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। फ्री यूजर्स को पहले विज्ञापन देखना होगा, इसके बाद ही वे स्टेटस देख पाएंगे। यह मॉडल YouTube के ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन जैसा हो सकता है।

फिलहाल ट्रायल स्टेज में है फीचर
यह पेड फीचर अभी WhatsApp के बीटा वर्जन 2.26.3.9 में स्पॉट किया गया है। इसमें ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन से जुड़े कोड्स मौजूद हैं। हालांकि, Meta की ओर से अब तक इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Meta क्यों उठा रहा है यह कदम?
- Meta लगातार अपने प्लेटफॉर्म्स से कमाई के नए विकल्प तलाश रहा है।
- भारत में WhatsApp के करीब 80 करोड़ यूजर्स हैं।
- दुनियाभर में WhatsApp के लगभग 2.8 अरब यूजर्स मौजूद हैं।
- ऐसे में विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन मॉडल से Meta को बड़ी कमाई होने की संभावना है।
