Raipur IND vs NZ Match: रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड मैच; टिकट लेने इंडोर स्टेडियम में उमड़ी भीड़

Raipur IND vs NZ Match: रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड मैच; टिकट लेने इंडोर स्टेडियम में उमड़ी भीड़

Raipur IND vs NZ Match: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच की टिकट के लिए शहर के बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। खासकर स्टूडेंट्स में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और टिकट काउंटर के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है। वहीं स्टूडेंट्स के लिए विशेष रियायती टिकट की बिक्री आज सुबह 10 बजे से शुरू की गई है। स्टूडेंट टिकट की कीमत 800 रुपये तय की गई है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को मैच देखने का मौका मिल सके।

ऑनलाइन टिकट धारकों के लिए अलग काउंटर

इंडोर स्टेडियम में टिकट वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्टूडेंट टिकट, सामान्य टिकट और ऑनलाइन खरीदी गई टिकटों के फिजिकल रिडेंप्शन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। आयोजकों के मुताबिक, गुरुवार शाम पहले चरण में करीब 12 हजार टिकट महज आधे घंटे के भीतर बिक गए थे, जिससे मैच को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लाइव मैच देखने को बेताब स्टूडेंट्स

स्टूडेंट टिकट बिक्री की सूचना मिलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र इंडोर स्टेडियम पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह टी-20 मुकाबला बेहद रोमांचक होगा और वे इसे स्टेडियम में बैठकर लाइव देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

छात्रों के लिए विशेष रियायत दी गई है। स्टूडेंट टिकट 800 रुपये में उपलब्ध होगी, जिसमें एक छात्र को केवल एक ही टिकट मिलेगी। अपर सिटिंग की टिकट 2000 रुपये रखी गई है। वहीं लोअर सिटिंग की टिकट 2500, 3000 और 3500 रुपये में उपलब्ध होगी। सिल्वर श्रेणी की टिकट 7500 रुपये, गोल्ड 10000 रुपये और प्लैटिनियम टिकट 12500 रुपये में मिलेगी। कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 25000 रुपये निर्धारित की गई है।

टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन होगी। 15 जनवरी की रात 7:30 बजे से http://www.ticketgenie.in पर टिकट उपलब्ध कराई जाएंगी। एक व्यक्ति ऑनलाइन अधिकतम चार टिकट खरीद सकता है। ऑनलाइन खरीदी गई टिकटों का फिजिकल रिडेंप्शन 19 जनवरी से किया जा सकेगा।

मैच के दौरान स्टेडियम के भीतर फूड व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मैदान के अंदर खाद्य सामग्री बेचने वाले सभी विक्रेताओं को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने का रेट लिखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में भी फूड मेन्यू और उसकी कीमत स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

Raipur IND vs NZ Match: रायपुर में 23 जनवरी को भारत VS न्यूजीलैंड मैच; आज से मिलेगी टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *