CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 7 ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव और देरी की जानकारी दी है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

28, 31 जनवरी और 4, 7, 11, 14 फरवरी को गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस – 6 फेरे रद्द।

26, 29 जनवरी और 2, 5, 9, 12 फरवरी को गाड़ी संख्या 22648 कोच्चुवेली-कोरबा एक्सप्रेस – 6 फेरे रद्द।

26 जनवरी और 2, 9 फरवरी को गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस – 3 फेरे रद्द।

29 जनवरी, 5 और 12 फरवरी को गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस – 3 फेरे रद्द।

26, 28 जनवरी तथा 2, 4, 9 और 11 फरवरी को गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस – 6 फेरे रद्द।

28 जनवरी, 4 और 11 फरवरी को गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस – 3 फेरे रद्द।

30 जनवरी और 6, 13 फरवरी को गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस – 3 फेरे रद्द।

रूट बदलकर और देरी से चलने वाली ट्रेनें

27 जनवरी और 3, 10, 13 फरवरी को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग काचीगुडा-निजामाबाद-मुदखेड़-पिंपलखुटी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर होकर चलेगी।

11 फरवरी को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट देरी से चलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *