Gariyaband: उदंती-सीता नदी अभयारण्य हमेशा से प्रकृति प्रेमियों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। साथ ही साथ यहां जंगली जानवरों की तस्करी करने वाले भी सक्रीय रहते है। यहां के एंटी पोचिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों तस्कर ओडिशा के रहने वाले हैं। शेड्यूल-1 श्रेणी में शामिल इस दुर्लभ जीव की तस्करी की सूचना वाइल्डलाइफ जस्टिस कमीशन तक पहुंची थी, जिसके आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।
Gariyaband: जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बड़े लम्बे समय से दे रहें थे चकमा
