Raipur NIT Chaupati Vivad: रायपुर NIT चौपाटी हटाये जाने का विरोध, राजेश मूणत की होर्डिंग पर पोती कालिख; यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष-साथियों पर FIR दर्ज

Raipur NIT Chaupati Vivad

Raipur NIT Chaupati Vivad: NIT चौपाटी हटाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच शहर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। मंगलवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत के लगाए गए पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सरस्वती नगर थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद उर्फ भक्कू कश्यप समेत अन्य साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

राजेश मूणत की पोस्टर पर कालिख पोती

मामला 26 नवंबर का है, जब नालंदा परिसर से जुड़े विकास कार्यों की घोषणा वाले पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें राजेश मूणत की भी फोटो शामिल थी। चौपाटी हटाने का विरोध करते हुए युवा कांग्रेस ने मूणत की तस्वीर पर कालिख पोती। (Raipur NIT Chaupati Amanaka Shifting)

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

 

पोस्टर को नुकसान पहुंचाने पर FIR

FIR के मुताबिक, दिनेश तिवारी नाम के युवक ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह डूमरतालाब मोहबा बाजार में रहता है। 26 नवंबर की सुबह करीब 12:30 यूनिवर्सिटी गेट के सामने विकास कार्य के लिए लगाए गए पोस्टर को नुकसान पहुंचाया गया है।

इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण एक्ट के अंतर्गत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शांति भंग करने के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमें युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद उर्फ भक्कू कश्यप और उसके साथियों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

विपक्ष लगातार कर रहा है रायपुर एनआईटी चौपाटी हटाने का विरोध

रायपुर के एनआईटी चौपाटी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दुकानें भले ही आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हैं, लेकिन विपक्ष इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान 7 दिनों के भीतर जांच कमेटी गठित करने की मांग की गई।

कांग्रेस का आरोप है कि अधिकारियों ने पहले इस चौपाटी को अनुमति दी और अब वही अधिकारी इसे अवैध बताकर तोड़ रहे हैं।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें:

  • चौपाटी विवाद की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बने।
    जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
  • राजनीतिक दबाव में निर्णय लेने वाले जनप्रतिनिधियों की भूमिका की जांच हो।
  • भविष्य की कार्रवाइयों के लिए स्पष्ट नीति प्रकाशित की जाए।

आंदोलन की दी है चेतावनी

अगर 7 दिनों के भीतर इन मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

चौपाटी का विरोध और नालंदा-2 का निर्माण (Raipur NIT Chaupati shifting Protest)

रायपुर में 10 करोड़ रुपए खर्च करके चौपाटी का विकास किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इसे हटाने और नालंदा-2 बनाने की योजना पर काम तेजी से शुरू हुआ। नवंबर 2025 में नगरीय प्रशासन ने नालंदा-2 के लिए टेंडर पूरा कर लिया और 15 नवंबर से चौपाटी शिफ्टिंग की तारीख तय कर दी।

हालांकि, इससे पहले ही रेलवे ने 32 दुकानदारों को नोटिस भेजकर जमीन पर अपना दावा जताया। इस विवाद को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच बातचीत जारी है, ताकि जल्द इस मामले का समाधान निकाला जा सके।

Raipur NIT Chaupati Vivad: रायपुर NIT चौपाटी हटाने पर बवाल, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को उठाकर ले गई पुलिस; कई कांग्रेसी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *