CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 नवंबर को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। वहीं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में आज लगातार तीसरे दिन भी पाला पड़ा। तेज ठंड के कारण खेतों में कटाई के बाद छोड़े गए धान और घास पर जमी ओस की बूंदें जम गईं, जिससे पूरे इलाके में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

ठंड का असर लोगों की दिनचर्या पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जल्दी घर लौट रहे हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहरों में भी सुबह के समय लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय की ओर से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में तापमान निरंतर गिर रहा है। दिन का तापमान भी एक डिग्री की गिरावट के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।

पर्यटकों का आकर्षण बना टाउ का फसल
ठंड के दिनों में मैनपाट में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। इस समय टाउ के खेत सफेद फूलों से लहलहा रहे हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अनेक पर्यटक यहां पहुंचकर इन खेतों में फोटो क्लिक कर रहे हैं और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा रहे हैं।

8 दिनों का तापमान रिकॉर्ड
9 नवंबर: अधिकतम 26.8°C, न्यूनतम 8.2°C
10 नवंबर: अधिकतम 26.4°C, न्यूनतम 8.6°C
11 नवंबर: अधिकतम 26.8°C, न्यूनतम 7.6°C
12 नवंबर: अधिकतम 26.2°C, न्यूनतम 7.7°C
13 नवंबर: अधिकतम 26.6°C, न्यूनतम 7.4°C
14 नवंबर: अधिकतम 26.4°C, न्यूनतम 7.0°C
15 नवंबर: अधिकतम 26.7°C, न्यूनतम 7.5°C
16 नवंबर: अधिकतम 25.6°C, न्यूनतम 6.2°C
