Bihar Assembly Elections 2025: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल भी शामिल

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल किया गया है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं – राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, कमलनाथ सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी स्टार प्रचारक सूची में हैं।

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इन प्रमुख नेताओं के प्रचार से बिहार में पार्टी के जनाधार को मजबूती मिलेगी। सभी नेताओं को बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दो चरणों में होगा मतदान

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी और 16 नवंबर तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। कुल 243 सीटों में से 38 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *