Rishabh Tandon Death: सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का 35 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

Rishabh Tandon Death: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का मात्र 35 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दीपावली के मौके पर वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में थे, जहां अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई। पूरे बॉलीवुड और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

पत्नी ओलेसिया ने इंस्टाग्राम पर दी भावुक श्रद्धांजलि

 

ऋषभ टंडन की पत्नी ओलेसिया नेदोबेगोवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा –

 

“मेरे पास शब्द नहीं हैं… तुमने मुझे छोड़ दिया मेरे प्यार, मेरे पति, मेरे दोस्त और मेरे पार्टनर। मैं कसम खाती हूं कि तुम्हारे सारे सपने पूरे करूंगी। तुम मरे नहीं हो, तुम मेरे साथ हो – मेरी आत्मा, मेरे दिल, मेरे प्यार, मेरे किंग।”

 

ओलेसिया ने अपने पोस्ट में पति के साथ बिताए खूबसूरत लम्हों की कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिन्हें देखकर फैंस भावुक हो उठे।

आखिरी पोस्ट में दिखी थी खुशियों की झलक

 

ऋषभ टंडन ने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट करवाचौथ सेलिब्रेशन के दौरान की थी। इस पोस्ट में वह अपनी पत्नी के साथ रस्में निभाते हुए नजर आ रहे थे। कपल की बॉन्डिंग और प्यार भरी तस्वीरों को फैन्स ने खूब पसंद किया था, लेकिन अब वही पोस्ट उनके चाहने वालों की आंखें नम कर रही है।

 

कौन हैं ऋषभ टंडन की पत्नी ओलेसिया नेदोबेगोवा?

जानकारी के मुताबिक, ऋषभ टंडन की पत्नी ओलेसिया नेदोबेगोवा मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं।

दोनों की मुलाकात विदेश में हुई थी और प्यार के बाद उन्होंने शादी कर ली थी।

 

एक इंटरव्यू में ऋषभ ने कहा था –

 

“शादी के बाद मेरी जिंदगी और भी एक्साइटिंग हो गई है, खासकर ओलेसिया की वजह से। हां, हमें भाषा और कल्चर से जुड़ी दिक्कतें आईं, लेकिन हमारी प्यार की भाषा ने सब आसान कर दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *