Raipur Crime Branch: राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच टीम पर चोरी का गंभीर आरोप लगा है। एक कारोबारी ने दावा किया है कि चेकिंग के बहाने पुलिसकर्मियों ने उसकी कार से दो लाख रुपये उड़ा लिए। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।(Raipur Crime Branch CCTV Footage Viral)

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग निवासी कारोबारी मयंक गोस्वामी (Businessman Mayank Goswami) की धमतरी में बाइक शोरूम है। कारोबारी ने दुर्ग SSP को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि धनतेरस के दिन वह धमतरी से रकम लेकर दुर्ग लौट रहा था। इसी दौरान रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के नाम पर उसकी कार को रोका और तलाशी के दौरान कार से दो लाख रुपये निकाल लिए। (Raipur Raipur Crime Branch Theft Case)
कारोबारी ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे डराने की कोशिश की। बाद में जब घर पहुंचा तो कैश गायब था। इसके बाद उसने मामले की शिकायत दुर्ग पुलिस से की।(Raipur Raipur Crime Branch Chori Ka Aarop)
दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर रिपोर्ट बनाकर रायपुर SSP को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। शिकायत मिलने के बाद रायपुर SSP ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच (सस्पेंड) कर दिया है।
फिलहाल, मामले की जांच रायपुर पुलिस कर रही है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है।
