Dongargarh Accident: मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार 2 युवकों की पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Dongargarh Accident

Dongargarh Accident: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मां बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे ग्राम मुंदगांव में हुआ।

टक्कर के बाद चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अमित साहनी (निवासी कृष्णा नगर) और सचिन यादव (निवासी कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच में जुटी पुलिस

डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पिकअप चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *